फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR lodged against 10 accused including inspector for dowry and misdeeds case in Pilibhit

दहेज के लिए दरिंदगी: दरोगा जेठ ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, एसपी के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Dec 2023 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

पीलीभीत में दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ससुरालवालों ने दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न किया। आरोप है कि दरोगा जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

विज्ञापन
FIR lodged against 10 accused including inspector for dowry and misdeeds case in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों में एक आरोपी दरोगा है, जो पीड़ित विवाहिता को जेठ है। उस पर दुष्कर्म करने का आरोप है।

विज्ञापन


बरेली की विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह फरवरी 2022 में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। विवाह में उसके घरवालों ने हैसियत के मुताबिक खर्च किया, लेकिन वर पक्ष के लोग उतने से संतुष्ट नहीं थे। वे कार और पांच लाख रुपये मांग रहे थे। 
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि घरवालों ने जब खराब आर्थिक स्थिति के चलते दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच 23 जनवरी 2023 को विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने पुत्री की हत्या करने का प्रयास किया। 12 अप्रैल को जेठ ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। जिसके बाद विवाहिता अपने मायके में रहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या का प्रयास 
पीड़िता ने बताया कि 26 अक्तूबर को विवाहिता अपनी मां के साथ ससुराल से सामान लेने गई, तो ससुरालवालों ने उसे मारापीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए और हत्या करने का प्रयास किया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

इसके बाद विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी अतुल शर्मा के आदेश पर बीसलपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म करने आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में ससुराल पक्ष के 10 लोगों को नामजद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed