फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fir

24 गन्ना क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 14 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 14 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
गन्ना घटतौली एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले के 44 अधिकारियों ने सभी चीनी मिलों के 167 गन्ना क्रय केेंद्रों का निरीक्षण किया था। इसमें अधिकारियों को कई गन्ना सेंटरों पर गड़बड़ी मिली जबकि कुछ पर क्रय केंद्र प्रभारी मौके से गायब हो गए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा कई क्रय केंद्रों पर किसानों ने अधिकारियों ने समय से तौल न कर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कुछ स्थानों पर अधिकारियों को रिजेक्ट वैराइटी का गन्ना बताकर तौल न करने की शिकायत की गई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन चली इस जांच की रिपोर्ट में एलएच के 10, बजाज बरखेड़ा के 10, सहकारी बीसलपुर के तीन और सहकारी पूरनपुर के एक क्रय केंद्र पर गड़बड़ी होना पाया गया। इस पर डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी कोे सभी 24 क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर डीसीओ संबंधित समितियों के सचिवों को केंद्रों की सूची भेजी है जिस पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। डीएम ओएन सिंह ने बताया गन्ना घटतौली में मिलों की सहभागिता मिलने मिल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed