फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fine over changing sound of bullet

बुलेट से निकाली पटाखे की आवाज तो होगी कार्रवाई

Fri, 09 Feb 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 09 Feb 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
fine over changing sound of bullet
bullet
बुलेट बाइक चलाते वक्त निकाली जा रही पटाखा की आवाज को लेकर एसपी कलानिधि नैथानी सख्त हुए हैं। टीएसआई एसके उपाध्याय को दुपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन चले अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को दो बाइक सीज व एक का चालान किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनको शिकायतें मिल रही थीं कि शहर में बुलेट बाइकों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनसे कई वाहन चालक पटाखा वाली आवाज निकाल रहे हैं। जिससे ध्वनि प्रदूषण होने के अलावा राहगीरों को भी काफी दिक्कत हो रही है। इसी को देखते हुए सख्ती की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक दो बुलेट सीज व एक का चालान किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य बाइकर्स की चेकिंग कर चार वाहन सीज, 47 का चालान करते हुए 14200 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। पटाखा बुलेट मिलने वाहन सीज करने के अलावा 133 सीआरपीसी के तहत भी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बाइकर्स की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed