{"_id":"626854fd5abdf3151e0da3b0","slug":"finance-company-confiscated-by-fraud-illegal-occupation-will-be-vacated-from-the-playing-fields-of-rural-areas-pilibhit-news-bly482857246","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर फाइनेंस कंपनी ने जब्त की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर फाइनेंस कंपनी ने जब्त की कार
विज्ञापन
पीलीभीत। एक फाइनेंस कंपनी ने धोखाधड़ी कर लोन धारक से कार को जब्त कर ली। इसके बाद दो किस्तों का पैसा बकाया बताया। जब पीड़ित जमा करने गया, तो शाखा प्रबंधक ने जमा करने से मना कर दिया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शाखा प्रबंधक समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीसलपुर कोतवाली के गांव कितनापुर निवासी जुम्मा खां ने कोर्ट के आदेश पर चोला मंडल इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि उसने फाइसेंस कंपनी से चार लाख का कार के लिए लोन लिया था। जिसकी लगातार किश्त जमा की जा रही है। इसके बाद भी अक्तूबर 2021 में फाइनेंस कंपनी के लोगों ने कचहरी के पास से कार को जब्त कर लिया। रसीद देते हुए कहा था कि फाइनेंस जमा नहीं किया। इसी लिए गाड़ी जब्त की जा रही है। फाइनेंस कंपनी की स्थानीय शाखा पहुंचे, तो पता चला कि जुलाई और दिसंबर की किश्त जमा नहीं हुई। जबकि पीड़िता कंपनी के मुकेश कुमार को लगातार किस्त की धनराशि दे रहा था जो मुकेश ने जमा नहीं की थी। इस पर मैनेजर नीरज झा ने कहा कि दोनों किस्तों को जमा करने के बाद गाड़ी वापस मिल जाएगी। जब किस्त जमा करने पहुंचे, तो मैनेजर ने जमा करने से मना कर दिया। तब से लगातार फाइनेंस कर्मचारियों और शाखा के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शाखा प्रबंधक नीरज झा, कलेक्शन कर्मचारी मुकेश कुमार, रिकवररी कर्मचारी अमित मिश्रा और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।