{"_id":"65d4fafbc90778af2e0bfc34","slug":"fighting-over-possession-of-dairy-10-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112353-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डेयरी पर कब्जे को लेकर मारपीट, 10 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डेयरी पर कब्जे को लेकर मारपीट, 10 जख्मी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल । संवाद
पीलीभीत। डेयरी पर कब्जा करने को लेकर केयर टेकर व डेयरी मलिक के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे दोनों पक्षों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले रमाशंकर रिटायर्ड कर्मचारी थे। वह शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला इनायतगंज में रहते थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गोरखपुर में रहते थे। यहां पर उन्होंने एक डेयरी खोली। जिसके लिए मोहल्ले के कल्यानराय को केयर टेकर के रूप में रख लिया।
नवंबर में रमाशंकर की मौत हो गई। जिसके बाद उनके पुत्र सरोज पांडे व परिवार के सभी लोग यहां आकर देखभाल करने लगे। इस बात को लेकर केयर टेकर व रमाशंकर के पुत्रों से उनका विवाद था। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान भी किया।
विज्ञापन
सराेज पांडे ने बताया कि मंगलवार को प्रिंस कश्यप पुत्र कल्याराय अपने कुछ साथियों के साथ लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर डेयरी पर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुुरू कर दी। जिसमें वह व उनकी पत्नी पुनीता पांडे, भाई मनोज पांडे, उनकी पत्नी मीरा पांडे, अजय पांडे उसकी पत्नी राधा पांडे और अशोक पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर दूसरे पक्ष के प्रिंस कश्यप, बहन कविता व कल्पना घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया है कि किसी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।