{"_id":"6839e598a3005a2db500b54a","slug":"fighting-in-jehanabad-and-amaria-five-people-injured-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136921-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जहानाबाद और अमरिया में मारपीट, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जहानाबाद और अमरिया में मारपीट, पांच लोग घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद और अमरिया में कहासुनी के मारपीट में बदलने से पांच लोग घायल हो गए। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामलों की नामजद रिपोर्ट दर्ज की हैं।
जहानाबाद के गांव बाकरगंज निवासी इम्तियाज अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 मई की शाम 7ः00 बजे गांव निवासी सलीम, जमील, तसलीम, इस्तियाक व अल्ताफ और उनके परिजनों के बीच किसी बात पर कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पांचों लोगों ने इम्तियाज के भाई इरफान, चाचा आसिक अली, बहनोई इलियास को लाठी-डंडों से पीटा। इससे वे तीनों घायल हो गए। शोर करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
दूसरी ओर, अमरिया के गांव कैंचुटांडा निवासी बदरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह माई की रात करीब नौ बजे उनका बेटा मोहम्मद यूनुस अपने दोस्त मोहम्मद अरमान के साथ फरदिया चौराहा स्थित रॉयल हैरिटेज मैरिज हॉल में आयोजित दावत में गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि हॉल में कुर्सी पर बैठते ही अमरिया निवासी हाशिम, कासिम, इमरान, अच्छन ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसमें दो लोग घायल हो गए। भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।