{"_id":"65df2ddd4b4133067c09fc40","slug":"fighting-between-students-outside-school-two-injured-pilibhit-news-c-4-noi1138-353345-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
- दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। आपसी विवाद में छात्रों के दो गुट कॉलेज के पास ही भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
थाना बरखेड़ा के गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी रितेश गंगवार ने बताया कि वह बेनहर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। 27 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे वह छुट्टी के बाद घर जा रहा था। स्कूल से कुछ दूर चलने पर पहले से ही घात लगाए सुमित ठाकुर, ललित व दो अज्ञात ने उसे रोका और मारपीट की। मारपीट में किसी ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुमित ठाकुर व ललित समेत दो अज्ञात पर केस दर्ज किया।
वहीं दूसरे पक्ष के कोतवाली के मोहल्ला जोशीटोला निवासी रितिक ने बताया कि उनका भाई सुमित अपने मित्र ललित के साथ बेनहर पब्लिक स्कूल में छोटे भाई मुदित को लेने गया था। इसी दौरान स्कूल के बाहर मौजूद अंकित गंगवार व अर्शदीप ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में क्राॅस केस दर्ज किया है।