फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fight between two parties over dispute regarding the route to a religious place

Pilibhit News: धार्मिक स्थल के रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 13 Dec 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 13 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over dispute regarding the route to a religious place
पूरनपुर। गांव बख्तापुर में धार्मिक स्थल के रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में लाठी, डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की है। गांव के ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रकली ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि गांव के ओमपाल, अनूप आदि रास्ते के विवाद पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर धार्मिक स्थल के लिए रास्ता छोड़ने के लिए कहा। इस दौरान पुत्र प्रेमपाल, पुत्रवधू रेशमा, रामदेवी की पिटाई कर घायल कर दिया गया। शोर-शराबा पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पथराव किया। उसके भतीजे सियाराम को तालाब में फेंक दिया। प्राथमिकी में ओमपाल, अनूप सिंह, पंकज उर्फ विश्वराज, अर्जुन सिंह, राजा सिंह, शिवम सिंह, राजवीर सिंह को नामजद किया गया। दूसरे पक्ष के पंकज सिंह ने गांव के ओमकार, प्रेमपाल, सियाराम, रामदेव, रोहित, दाताराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि धार्मिक स्थल का रास्ता छोड़ने की बात करने के लिए ओमकार और प्रेमपाल को बुलाया था। उनके साथ सियाराम, रामदेव, रोहित, दाताराम ने आकर गाली-गलौज कर उसे, उसकी चाची सरस्वती की पिटाई कर घायल कर दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed