{"_id":"66c282ca96cbe98ffe01ac66","slug":"fight-between-two-parties-in-pipariya-jaibhadra-police-deployed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121151-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिपरिया जयभद्र में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिपरिया जयभद्र में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस तैनात
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र में हुई मारपीट पर घायलों के साथ सीएचसी पहुंचे लोग।संवाद
पूरनपुर। गांव पिपरिया जयभद्र में दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। रहमुद्दीन के घर में घुसकर उसे, उसके चाचा-चाची, भाई को घायल कर दिया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
घटना शनिवार शाम को गांव पिपरिया जयभद्र की है। रंजिशन दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने गांव निवासी रहमुद्दीन के घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में रहमुद्दीन पक्ष के खुदाबक्श के पुत्र रिजवान, खुदाबक्श की पत्नी बिटाना बेगम, चांद मियां, शबानून बेगम, खुदाबक्श घायल हो गए।
सूचना पर सीओ विशाल चौधरी टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से गंभीर हालत में बिटाना बेगम, खुदाबक्श को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रहमुद्दीन की ओर से गांव निवासी रामकृपाल, संजीव, रामगोपाल, अजय, आकाश और 15 अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बनवारी लाल, अखिलेश कुमार, प्रदीप को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान किया गया है।