फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fight between farmer leader and procurement center in-charge

Pilibhit News: किसान नेता और खरीद केंद्र प्रभारी मेंं मारपीट

Tue, 29 Oct 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fight between farmer leader and procurement center in-charge
पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्र प्रभारी और किसान नेता में मारपीट की को​शिक पर बीच में घु
पूरनपुर। मंडी समिति में एफसीआई के केंद्र पर धान खरीद को लेकर किसान नेता और खरीद केंद्र प्रभारी हिमांशु गुप्ता में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोबारा फिर खरीद केंद्र प्रभारी की पिटाई की कोशिश पर किसानों ने बमुश्किल बीच-बचाव किया। दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गांव नवदिया नदी किनारे झुकना निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि शनिवार को मंडी में एफसीआई के खरीद केंद्र पर धान की बिक्री करने के लिए लाया था। उसका आरोप है कि खरीद के बदले केंद्र प्रभारी ने उससे डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सुविधा शुल्क की मांग की।
विज्ञापन

किसान का कहना है कि शनिवार को 29 कट्टा धान तौला गया, सोमवार को बचे धान की बिक्री के लिए तीन बार उससे डस्टर लगवाया गया। इसके बाद सुविधा शुल्क की मांग पूरी न होने पर खरीद में हीलाहवाली शुरू कर दी। जानकारी उसने अन्नदाता किसान यूनियन के नेता बलजिंदर सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलजिंदर सिंह जब केंद्र पर पहुंचे तो वहां प्रभारी से मारपीट शुरू हो गई। केंद्र प्रभारी हिमांशु गुप्ता का कहना है कि सुविधा शुल्क का आरोप निराधार है। मानक के अनुरूप धान न होने पर डस्टर से किसान को धान साफ कराने के लिए कहा गया।
इस दौरान पहुंचे किसान नेता बलजिंदर सिंह ने डस्टर का तार खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। उधर, किसान नेता बलजिंदर सिंह का कहना था कि धान तौलने की बात कहने पर पहले केंद्र प्रभारी हिमांशु ने उससे मारपीट की। घटना के बाद एएमओ, कई केंद्र प्रभारी किसान, एफसीआई, एसडब्ल्यूसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
इस दौरान फिर किसान नेता और खरीद केंद्र प्रभारी में विवाद हो गया। कुछ किसानों ने बमुश्किल दोनों को अलग किया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी विभागीय अफसरों को दी गई है। तहरीर पुलिस को देगा। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह यादव टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली।




--
ट्रांसफार्मर फुंकने से अधिकांश खरीद केंद्रों पर बंद रही खरीद
सोमवार को मंडी समिति का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे धान साफ करने वाले डस्टर नहीं चले। इससे कई खरीद केंद्रों पर धान की तौल ठप रही। हालांकि कुछ केंद्रों पर ट्रैक्टर से डस्टर को चलाकर किसानों ने धान सुखाया।




--
एफसीआई धान खरीद केंद्र पर किसान नेता और खरीद केंद्र प्रभारी में मारपीट हुई है। घटना की पूरी जानकारी मोबाइल पर डिप्टी आरएमओ को दी गई है। उच्च अफसरों के दिशा निर्देश पर अगली कार्रवाई होगी।
- लाल प्रताप सिंह, एएमओ

पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्र प्रभारी और किसान नेता में मारपीट की कोशिक पर बीच में घु

पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्र प्रभारी और किसान नेता में मारपीट की कोशिक पर बीच में घु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed