फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fiance sexually assaulted the girl in pilibhit

मंगेतर ने लूटी अस्मत: युवती के गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार, आरोपी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Mar 2023 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Mar 2023 04:26 PM IST
सार

आरोपी युवक ने शादी तय होने के बाद युवती का यौन शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित ने युवक और उसके मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
fiance sexually assaulted the girl in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवक ने युवती से मिलना शुरू कर दिया। बातों में फंसाकर तीन माह तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे युवती के दो माह का गर्भ ठहर गया। युवती ने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद जब युवती के परिजन शादी की तारीख तय करने पहुंचे तो लड़के पक्ष ने बेइज्जत कर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बरेली कैफे कांड: आरोपी और पीड़ित ने बताया रात का सच, नशे में धुत गर्लफ्रेंड घंटेभर मौके पर ही पड़ी रही
विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक साल पूर्व उसकी शादी एक युवक के साथ तय हुई थी। शादी में दोनों परिवारों ने सहमति जताई थी। इसके बाद शादी से पहले की रस्म भी हो गईं। इसमें दो लाख रुपये और अन्य सामान भी लड़के पक्ष को दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद युवक शादी से टालमटोल करने लगा। आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक, युवती के घर आने लगा। युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। युवती ने परिजन को इस बात की जानकारी लड़के को देकर जल्द से जल्द शादी की तारीख तय करने को कहा। 

Bareilly News: एडीजी कार्यालय परिसर में पीलीभीत की युवती ने खाया जहर, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

आरोप है कि तब युवक के मां-पिता ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये देने की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर परिजन को बेइज्जत कर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी, उसकी मां और पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed