फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   drunk girl was lying on the spot for an hour after firing in cafe bareilly

बरेली कैफे कांड: आरोपी और पीड़ित ने बताया रात का सच, नशे में धुत गर्लफ्रेंड घंटेभर मौके पर ही पड़ी रही

Mon, 06 Mar 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Mar 2023 12:06 PM IST
सार

ब्रूबेरी कैफे में शनिवार देर रात फायरिंग में हुई थी, जिसमें गोली लगने से गौतम यादव नाम का युवक घायल हो गया था। बताया गया है कि कैफे में कॉकटेल पार्टी चल रही थी, जिसमें युवा मदहोश थे।

विज्ञापन
drunk girl was lying on the spot for an hour after firing in cafe bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सफेदपोशों की शह और स्थानीय पुलिस से सेटिंग के दम पर शहर में हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। हुक्काबार के लिए चर्चित ब्रूबेरी कैफे में भी शनिवार रात नशे की ऐसी ही कॉकटेल पार्टी चल रही थी, जिसमें युवा मदहोश थे। थाने में आरोपियों से लेकर पीड़ितों तक ने नशे के खुमार में वारदात की बात कबूली, लेकिन पुलिस ने तहरीर से कार्रवाई तक हुक्का बार का जिक्र बचा लिया।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस कैफे कर्मचारी के शक में उसी रितिक को पकड़ लाई थी, जिसकी वजह से घटना की शुरुआत हुई थी। उसने मीडिया और पुलिस की मौजूदगी में जो बताया, वो शहर की युवा पीढ़ी की नस में तेजी से घुल रहे नशे की कहानी है। 

विज्ञापन

नशे में प्रेमिका ने किया झगड़ा 

उसने बताया कि पहले उसकी प्रेमिका (दूसरे समुदाय की युवती) उसके साथ कार में ड्रिंक करती रही। नशे में झगड़ा करके चली गई। वह जानकारी जुटाकर ब्रूबेरी कैफे पहुंचा तो वहां भी हुक्का पार्टी और कॉकटेल पार्टी चल रही थी। वहां प्रेमिका दूसरे ग्रुप के साथ थी। थाने में महिला पुलिस एक लड़की को भी पकड़कर लाई, जिसने खुद को निर्दोष बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

drunk girl was lying on the spot for an hour after firing in cafe bareilly
इसी कार में शुरू हुआ था झगड़ा - फोटो : अमर उजाला

हालांकि मीडिया के सामने ये कबूला कि हुक्का पार्टी और शराब पार्टी साथ-साथ चल रही थी। रितिक की प्रेमिका को इतना नशा हो गया कि गोलीकांड के बाद भी वह भाग नहीं सकी और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। बाद में जब कैफे वाले हुक्के लेकर भागे तो उन्होंने उसे चैनल के पास से उठाकर गेट बंद किया। 

भीड़ की मौजूदगी में यह लोग कार से फरार हुए। कार में बैठने से पहले हुक्कों की राख सड़क पर फेंकी। बियर और शराब की खाली बोतलें सड़क पर फेंक दीं। सूत्रों के मुताबिक कैफे में पहुंचने वाले अंजान लोगों को कैफे में ही बैठाया जाता है जबकि पुराने और परिचित ग्राहकों को केबिन में बैठाकर हुक्का और शराब पिलाई जाती है।

कॉलोनी वालों की शिकायत पर ब्रूबेरी में पड़ा था छापा

राजेंद्रनगर के जिस ब्रूबेरी कैफे में शनिवार को युवक को गोली मारी गई, उस कैफे को लेकर पहले भी हंगामा हो चुका है। करीब दो साल पहले कैफे में आने वाले लड़के-लड़कियों से परेशान होकर पटेल नगर कॉलोनी वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने ब्रूबेरी पर छापा मारा था और हुक्का पकड़ा गया था। हालांकि छापे की सूचना लीक होने पर संचालक फरार हो गया था।

व्यापारी नेता के भवन में हो रहा संचालन

ब्रूबेरी जिस एसएसडी प्लाजा में चल रहा है उसके मालिक भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता हैं। लगातार यहां ऐसी गतिविधियां होने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने व्यावसायिक भवन को अलग-अलग फर्म को किराए पर दे रखा है। वहां के किसी अच्छे या खराब कृत्य से उनका लेनादेना नहीं है।

शहर के कई इलाकों में चल रहे हुक्का बार

शहर के कई इलाकों में कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, मिनी बाईपास, स्टेडियम रोड, एयरफोर्स इलाके के कैफे में हुक्का बार संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed