{"_id":"f29fc3d4acb2e04b96ede22af31a9adb","slug":"fever-including-three-of-the-girls-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बालिका सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बालिका सहित तीन की मौत
Pilibhit
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसकी चपेट में आने से घुंघचाई क्षेत्र में एक बालिका व एक वृद्ध और माधोटांडा कस्बे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं घुंघचाई में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
माधोटांडा। कस्बा निवासी नन्हेंलाल त्रिवेदी का 20 वर्षीय पुत्र चंदन चार दिन पूर्व कलीनगर स्थित अपनी ननिहाल गया था। वहां उसे बुखार आ गया। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने उसे पहले कस्बे के प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया लेकिन सुधार न होने पर पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन चले इलाज के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। गुरुवार सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। घरवालों के अनुसार डाक्टरों ने उसे दिमागी बुखार होना बताया है। युवक का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो रो बुरा हाल है।
विज्ञापन
घुंघचाई। गांव निवासी कमलेश कुमार की दस वर्षीय पुत्री पायल को करीब दस दिन पहले बुखार आया था। उसे पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कमलेश ने बताया कि डॉक्टरों ने उसकी पुत्री को दिमागी बुखार होना बताया। इसके अलावा गांव निवासी मेवाराम का तीन वर्षीय पुत्र अनिल, राकेश की 35 वर्षीय पत्नी आरती, उनकी पुत्री 15 वर्षीय शांती देवी, लालाराम की 35 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी, 60 वर्षीय मंजू देवी बुखार की चपेट में हैं।
उधर गांव बंजरिया में निवासी 55 वर्षीय किसान विजय तिवारी को पांच दिन पहले बुखार आया था। हालत में सुधार न होने पर घरवालों ने उन्हें पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार शाम उनकी मौत हो गई।
दिमागी बुखार से किसी के मौत की सूचना नहीं दी गई। दिमागी बुखार से क्षेत्र में किसी की मौत भी नहीं हुई है। बंजरिया और घुंघचाई में टीम भेजकर मामले की जानकारी की जाएगी।
- डॉ. मोहम्मद असलम, ओएमआईसी, सीएचसी, पूरनपुर