{"_id":"72e5695abe8d487fa181a07df2264b00","slug":"ferziwada-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्हता आयु अधिक होने पर भी दे दिया नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्हता आयु अधिक होने पर भी दे दिया नियुक्ति पत्र
पीलीभीत।
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के दौरान एक अभ्यर्थी की आयु अधिक होने के बाद भी उसकी काउंसिलिंग करा दी गई। बीएसए ने नियुक्ति पत्र भी दे दिया। अब मामला खुलने पर अफसरों ने लीपापोती कर उसे रफा-दफा कर दिया। मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर में बरेली निवासी संतोष कुमार की अधिक आयु होने के बाद भी काउंसलिंग करा दी गई। मामले की शिकायत हुई तो अफसरों ने लीपापोती करनी शुरू कर दी। अफसरों का कहना है कि अभ्यर्थी ने हंगामा कर अपनी काउंसलिंग करा ली थी। भीड़ अधिक होने के कारण त्रुटि हो गई।
अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। इधर इसी मामले में शहर निवासी अनूप अग्रवाल ने डीएम से शिकायत कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि डायट से प्राप्त वरीयता सूची के आधार पर ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। सूची में यदि कोई त्रुटि होती है तो इसकी जिम्मेदारी डायट की होती है।
विज्ञापन
दूसरी ओर डायट प्राचार्य बीएल गौतम ने बताया कि उक्त अभ्यर्थी ने काउंसिलिंग के दौरान देरी होने पर हंगामा किया था। त्रुटिवश उसे काउंसिलिंग में शामिल कर लिया गया। बाद में अभ्यर्थी ने खुद ही गलती स्वीकार कर अपना आवेदन वापस ले लिया है।