{"_id":"30f2846377f57777bd0f439954ad2837","slug":"fee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित छात्रों की फीस जमा फिर भी भेजा जा रहा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित छात्रों की फीस जमा फिर भी भेजा जा रहा नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपाधि महाविद्यालय में वर्ष 2012-13 में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को पिछले माह फीस जमा करने का नोटिस भेजा गया था। आरोप है कि विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा करने के बाद भी नोटिस जारी किए गए। सोमवार को छात्र नंद किशोर समेत अन्य विद्यार्थियों ने प्राचार्य से मिलकर फीस की रसीद दिखाते हुए मामले का निस्तारण करने की मांग की।
विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012-13 में प्रवेश स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। प्रवेश के बाद शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि मिलने के बाद उन्होंने कॉलेज की फीस जमा कर दी। इसके बावजूद उन्हें फीस जमा करने व फीस जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने का नोटिस भेज रहा है।
इधर प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा कर दी गई है तो उसे कैंसिल करा दिया जाएगा। विद्यार्थियों से उनके मोबाइल नंबर भी ले लिए गए हैं। उन्हें भी इसकी सूचना दी जाएगी।