फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Faults continued throughout the night, and power cuts plagued the day.

Pilibhit News: रात भर होते रहे फॉल्ट, दिन में बिजली कटौती ने छकाया

Sun, 28 Sep 2025 07:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Sep 2025 07:41 AM IST
विज्ञापन
Faults continued throughout the night, and power cuts plagued the day.
पीलीभीत। शहर में शुक्रवार की रात जगह-जगह हुए फॉल्ट से उपभोक्ताओं को कई घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ा। इसके साथ ही शनिवार के दिन फॉल्ट व कटौती की समस्या ने लोगों को जमकर छकाया। उपभोक्ताओं को फॉल्ट व कटौती की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार की रात दूधिया मंदिर फीडर के गीता मंदिर मार्ग पर आधे हिस्से में फेस की समस्या से लोग परेशान रहे। आयुर्वेदिक कॉलेज व भूरे खां के पास भी फॉल्ट होने से यहां आपूर्ति प्रभावित रही। अग्रवाल सभा की ओर भी उपभोक्ताओं की घंटों आपूर्ति बाधित रही। रात में ही गैस चौराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से टाउन नंबर दो के उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

चौके बाजार में लगभग दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं बाजार गेट के पास भी घंटों कटौती की गई। दुर्गा प्रसाद मोहल्ले में हाई-लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। वहीं शनिवार को दोपहर तीन बजे अग्रवाल सभा की ओर लोगों की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके साथ ही दूधिया मंदिर पर भी तकनीकी खराबी के चलते वहां के उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, तुलाराम, मदीनाशाह, आवास विकास, कांशीराम, साहूकारा, बाजार गेट आदि इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर समस्या आई थी। जहां टीम को भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed