फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fault in 33 KVA due to vehicle hit, power supply disrupted for one hour

Pilibhit News: वाहन की चपेट में आने से 33 केवीए में फाल्ट, एक घंटा बाधित रही बिजली

Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33 KVA due to vehicle hit, power supply disrupted for one hour
पीलीभीत। 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने से पूरे शहर के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति एक घंटे बाधित रही। सूचना पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन

शहर में रोजाना हो रही बिजली लाइन में खराबी से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की रात करीब एक बजे ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग के निकट कोई बड़ा वाहन 33 केवीए लाइन से छू गया। इससे तारों के आपस में जुड़ने से स्पार्किंग होने लगी। पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन की मरम्मत की। इससे करीब एक घंटा तक शहरवासियों को बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा रामलीला फीडर पर लाइन टेस्टिंग के लिए करीब एक घंटा के लिए आपूर्ति बंद रखी गई। वहीं बृहस्पतिवार को पूरे दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान रहे। मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, तुलाराम, आवास विकास, खैरूल्लाशाह, काला मंदिर, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर आदि इलाकों में कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से 33 केवीए में फाल्ट आया था। जिसे सूचना मिलते ही सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed