फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father and daughter who came for hearing were beaten up in the court premises

Pilibhit News: तारीख पर आए पिता-पुत्री के साथ कचहरी परिसर में मारपीट

Sun, 20 Jul 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 20 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter who came for hearing were beaten up in the court premises
पीलीभीत। तारीख लेने कचहरी परिसर में पहुंचे पिता-पुत्री के साथ विपक्षी पक्ष के व्यक्ति ने मारपीट की। मारपीट की घटना देख अधिवक्ता और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसपर आरोपी दोबारा कोर्ट आने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सकुटिया निवासी बाबूराम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई को वह अपनी पुत्री ममता देवी के भरण पोषण के चल रहे मुकदमे में तारीख लेने के लिए बाइक से कचहरी परिसर में आ रहे थे। उसकी पुत्री पीछे थी। आरोप है कि न्यायालय भवन में घुसते ही देवेंद्र कुमार ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जमीन पर गिराकर गर्दन दबा दी। बचाने आई उसकी पुत्री ममता को भी धक्का दे दिया। घटना देख अधिवक्ता और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसपर आरोपी दोबारा न्यायालय में आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। मारपीट करने वह घायल हो गया। घटना न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed