फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer's uproar over catching paddy, argument with market secretary

Pilibhit News: किसान का धान पकड़ने पर हुआ हंगामा, मंडी सचिव से कहासुनी

Sun, 03 Sep 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer's uproar over catching paddy, argument with market secretary
बीसलपुर। शाहजहांपुर से धान ला रहे एक किसान को मंडी समिति के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। मंडी ले जाकर उस पर जुर्माना डालने की बात कही। जानकारी होने पर किसान नेता ने इसका विरोध किया। फोन पर मंडी सचिव से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो एसडीएम मंडी पहुंच गए। इसके बाद किसान को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कस्बा बंडा का एक किसान शनिवार सुबह ट्रैैक्टर-ट्रॉली से अपना धान लेकर पीलीभीत मंडी में बेचने ले जा रहा था। बीसलपुर से गुजरते समय मंडी कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। कर्मचारी धान को व्यापारियों का बताकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को मंडी ले गए। किसान ने मंडी कर्मचारियों को अपने किसान होने के प्रमाण दिखाए, लेकिन वे नहीं माने और जुर्माना डालने की बात करने लगे।
विज्ञापन

इस पर किसान ने भाकियू के पूर्व तहसील अध्यक्ष संतोष यादव को फोन पर मामले की जानकारी दी। संतोष यादव ने पहले तो मंडी सचिव से वार्ता की। मंडी सचिव जब नहीं माने तो फोन पर उनसे कहासुनी हो गई। इसके बाद संतोष यादव ने एसडीएम सचिन राजपूत को मामले की जानकारी दी। कहा, अगर किसान का धान नहीं छोड़ा गया तो मंडी प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, मंडी में किसान के समर्थन में वहां मौजूद अन्य किसान लामबंद होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेकर एसडीएम तत्काल मंडी परिसर पहुंचे। उन्होंने किसान के प्रमाण देख ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ दिया। किसान नेता का आरोप है कि मंडी कर्मचारी सुविधा शुल्क वसूलने के चक्कर में ट्रॉली को जबरन मंडी ले गए थे। इस बाबत मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि किसान ने पहले कागजात नहीं दिखाए थे, इसलिए ट्रॉली को मंडी लाया गया था। बाद में किसान के कागजात दिखाने पर ट्रॉली को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed