फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers started by kar canal cleaning

किसानों ने कारसेवा से शुरू की नहर की सफाई

Fri, 12 Jun 2015 10:58 PM IST
माधोटांडा।
माधोटांडा। Updated Fri, 12 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers started by kar canal cleaning
सिंचाई विभाग की अनदेखी के कारण कई साल से मानइर की सफाई नहीं हुई है। इस
विज्ञापन
पर किसानों ने कारसेवा कर मानइर की सफाई शुरू की है। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल बचाने के लिए नहर की सर्फाई करना उनकी मजबूरी है।
मुख्य शारदा नहर से निकलकर निगोही तक जाने वाली निगोही ब्रांच नहर से शाहगढ़ माइनर निकली है। इससे मथना, भैंरोकलां, संडई सहित दर्जनों गांव की सैकड़ों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। इसका संचालन शाहजहांपुर नहर खंड के माध्यम से होता है। इसके सहायक अभियंता पीलीभीत शहर में रहते हैं, लेकिन कभी नहरों का हाल लेने नहीं पहुंचे। इसके चलते शाहगढ़ मानइर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग चुकी हैं और सिल्ट भी जमा हो चुकी है। ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद हुए किसान खरीफ में भी पानी न मिलने की आशंका से परेशान हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग करने के बाद जब माइनर की सफाई नहीं शुरू कराई गई तो किसानों ने इसके लिए खुद कमर कस ली। शुक्रवार को क्षेत्र के किसान मथना गुरुद्वारे के निकट एकत्र हुए और कारसेवा से सफाई का निर्णय लिया। इसके बाद फावड़ा कुदाल लेकर नहर में उतर गए और सफाई शुरू कर दी। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए पानी जरूरी है जो बिना नहर साफ हुए नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed