फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers should be alert about diseases of sugarcane: Kapil

गन्ने की बीमारियों के प्रति सतर्क रहें किसान : कपिल

Sat, 22 Jul 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers should be alert about diseases of sugarcane: Kapil
बीसलपुर के गांव मानपुर की गोष्टी में उपस्थित गन्ना किसान । संवाद
बीसलपुर। गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर के निदेशक डॉ. पीके कपिल ने कहा कि किसान गन्ने के पौधों में लगी बीमारियों के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहे।
विज्ञापन

निदेशक ने शनिवार को गांव मानपुर में हुई कृषक गोष्ठी में कहा कि इस समय गन्ने के पौधों में काफी बीमारियां लगी है। सभी बीमारियों का उपचार संभव है। सभी बीमारियो की दवाई गन्ना विभाग के सभी गेादामों में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। संस्थान से ही आए वैज्ञानिक डॉ. आरडी तिवारी ने कहा कि किसान कोई दिक्कत होने पर गन्ना विभाग और चीनी मिलों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क करें। गन्ने की खेती की बीमारियों से संबंधित बीमारियों का हाथों हाथ निस्तारण किया जाएगा।

गोष्ठी में गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश कुमार ने भी विचार रखे। गोष्ठी में किसानों को गन्ने की खेती की बीमारियों से संबंधित साहित्य भी बांटा गया। किसानों को बीमारियो की पहचान भी बताई गई। कुछ किसानों ने गन्ने की बीमारियों से संबंधित सवाल पूछे, जिनका मौके पर जवाब दिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता धर्मेंद्र प्रसाद दुबे ने और संचालन अवधेश कुमार ने किया। गोष्ठी में मानपुर के अलावा आसपास के गांव के काफी किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed