{"_id":"61ca016f1a361152df66fff9","slug":"farmers-protested-against-the-revenue-department-pilibhit-news-bly4706767174","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। गांव भगवंतपुर करोड़ के कुछ किसानों ने मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध होकर सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के पास राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
गांव भगवंतपुर करोड़ के कुछ किसान सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के पास एकत्र हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। किसानों का कहना था कि अतिवृष्टि और आई बाढ़ से उनकी काफी फसलें बर्बाद हो गईं थीं, लेकिन अभी तक राजस्व विभाग ने उन्हें मुआवजा नहीं दिया है। किसानों का आरोप था कि जिन किसानों ने राजस्व कर्मियों को सुविधा शुल्क दे दिया है, उन्हें मुआवजा मिल गया। जिन किसानों ने राजस्व कर्मियों को सुविधा शुल्क नहीं दिया, उन्हें मुआवजा नहीं मिला। किसानों ने यह एलान कर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि यदि एक सप्ताह में उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो वे लोग तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गोमती देवी, बिहारीलाल, अनंत कुमार, कौशल कुमार, कृष्णा देवी, कांति देवी, सत्यपाल, भारत सिंह, शिल्पा सिंह और रामपाल समेत काफी किसान शामिल थे।