फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers protest

बकाया न देने पर गन्ना किसानों का चीनी मिल गेट पर धरना

Wed, 14 Oct 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
बरखेड़ा चीनी मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देते किसान। - फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा। लंबे समय से गन्ने का बकाया भुगतान न करने के विरोध में इलाके के गन्ना किसानों ने किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बरखेड़ा चीनी मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान नेता बीएम सिंह भी बुधवार को धरने में शामिल होंगे। उसके बाद किसान आंदोलन तेज होने के आसार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान लंबे समय से रोक रखा है। किसानों का आरोप है कि वह हर साल गन्ना किसानों की बड़ी रकम अपने पास रोक लेते हैं। उसका ब्याज अपने निजी हित में खर्च करते हैं। किसान अपना ही बकाया पाने के लिए दर-दर भटकता रहता है। कोरोना महामारी के दौर में किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए किसानों ने समय से बकाया भुगतान करने की मांग पहले भी की मगर चीनी मिल संचालकों ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को क्षेत्र के किसान चीनी मिल गेट पर इकट्ठा हुए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान मजदूर संगठन के जिला संयोजक सुभाष चंद्र गंगवार ने आरोप लगाया कि चीनी मिल प्रशासन ने तीन लाख क्विंटल से भी अधिक चीनी की बिक्री कर दी है। उस चीनी की 85 प्रतिशत रकम गन्ना किसानों के खातों में भेजनी चाहिए थी। मगर मिल प्रशासन ने शासन के आदेश को हवा में उड़ा दिया। बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल अभी तक गन्ना किसानों का 50 फीसदी भी बकाया नहीं अदा कर सकी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को किसान नेता बीएम सिंह भी धरने में शामिल होंगे। पहले दिन धरने में नत्थूलाल गंगवार, बीएल गंगवार, अरविंद शर्मा, नत्थू लाल, चंद्रसेन गंगवार, रामनरेश तिवारी रघुनंदन प्रसाद, किशनलाल समेत कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed