फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers protest in protest of shutting down of siphon

साइफन बंद करने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 24 Mar 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in protest of shutting down of siphon
साइफन बंद करने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
 साइफन को बंद करने के विरोध मेें किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही साइफन न खुलने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। समस्या को लेकर शनिवार को किसान डीएम से मिलने को जिला मुख्यालय जाएंगे।  माधोटांडा रजवाहा से साइफन निकाला गया है। इससे क्षेत्र के गांव केसरपुर, परसरामपुर, माधोटांडा सहित अन्य समीप के गांव का खेतों में भरने वाला बरसात का फाल्तू पानी पास होता था। गोमती उदगम स्थल को पानी देने को रजवाह से गोमती तक नाला खुदवाया जाना है। इसको लेकर साइफन को बंद कर दिया गया। इसकी भनक लगने पर एकत्र हुए किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि साइफन बंद होने से बरसात का फाल्तू पानी उनके खेतों में भरेगा। ऐसे में फसलें नष्ट होने से वे लोग तबाह हो जाएंगे। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का समाधान न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि समस्या को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से मिलेंगे। प्रदर्शन करने वालों में करनैल सिंह, जितेंद्र सिंह, मैंकूलाल, दलवीर सिंह, कुलदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, अनूप सिंह, सरोज, अमित, जसवंत सिंह आदि थे। एसडीओ सिंचाई धर्म घोष ने बताया कि गोमती को पानी देने को साफइन को बंद करवाकर नाला खुदवाया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों ने बरसात का फाल्तू पानी न भरे आदि को लेकर इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर प्रदेश मुख्यालय भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed