फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers furious for rejecting paddy, lockout on tehsil, protested and jammed

धान रिजेक्ट करने पर भड़के किसान, तहसील पर तालाबंदी, प्रदर्शन कर लगाया जाम

Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers furious for rejecting paddy, lockout on tehsil, protested and jammed
पूरनपुर। खरीद केंद्र प्रभारी ने धान फेल किया तो किसान भड़क गए। तहसील के एक मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। दूसरे द्वार पर धान से भरी ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। किसान धान तुलवाने की मांग कर रहे थे। किसानों के प्रदर्शन की वजह से राइस मिल मालिकों के साथ बैठक करने आए एडीएम सहित कई लोग एक घंटा तक जाम में फंसे रहे। एडीएम ने समिति से धान के मानक की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसान धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मंडी चले गए।
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा बंद होने पर बुधवार को भी खरीद केंद्रों पर ई-पॉप मशीनें नहीं चल सकी। मंगलवार शाम चार बजे मंडी समिति पहुंचे डीएम ने ई-पॉप मशीन न चलने पर मंडी पहुंचे किसानों का धान खरीदने और टोकन जारी होने पर किसान से टोकन लेकर उसकी खरीद को दिखाने के निर्देश दिए थे। साथ ही तुरंत खरीद कर दो घंटे में इसकी जानकारी उनके मोबाइल पर देने के निर्देश दिए थे। मगर मंडी के एक खरीद केंद्र के अलावा अन्य खरीद केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हुई। अधिकांश किसानों को मानक के अनुरूप उनका धान न होने की जानकारी देकर धान तौलवाने से मना कर दिया गया। इसके विरोध में किसानों ने मंडी समिति में प्रदर्शन किया। बाद में किसान धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को तहसील कार्यालय लेकर पहुंचे। तहसील सभागार में एडीएम देवेंद्र कुमार मिश्र राइस मालिकों की बैठक ले रहे थे। आक्रोशित किसानों ने तहसील के एक गेट में तालाबंदी जबकि दूसरे गेट पर धान से लदी ट्रॉली खड़ी कर आवागमन बंद कर दिया। बैठक समाप्त होने के बाद करीब एक घंटा तक एडीएम और राइस मिल मालिक तहसील में फंसे रहे। आक्रोशित किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम रामस्वरूप और सीओ वीरेंद्र विक्रम किसानों से वार्ता को पहुंचे। प्रदर्शनकारी किसानों ने एडीएम को वार्ता के लिए बुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने एक खरीद केंद्र के प्रभारी पर शराब के नशे में किसानों का धान फेल करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि पीसीएफ का केंद्र प्रभारी धान खरीद कर रहा था। मगर उक्त खरीद केंद्र प्रभारी ने अन्य 12 खरीद केंद्रों पर खरीद न होने का हवाला देकर उसे भी खरीद से मना कर दिया। प्रदर्शनकारी खरीद केंद्र प्रभारी की डॉक्टरी कराने और धान को तुलवाने की मांग कर रहे थे। एडीएम देवेंद्र मिश्र का कहना था कि अगर धान केंद्र प्रभारी ने फेल कर दिया है। तब गठित समिति से धान के मानक की जांच कराई जाएगी। इस पर आक्रोशित किसान धान की ट्रॉली लेकर मंडी चले गए। प्रदर्शन करने वालों में भाकियू नेता लालू मिश्रा, स्वराज सिंह, कुलवंत सिंह, लखजीत सिंह, कमलप्रीत सिंह आदि थे। खरीद केंद्र प्रभारी की डॉक्टरी न कराने पर प्रदर्शनकारियों में रोष देखा गया।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे किसान फेल हुए धान को तुलवाने की मांग कर रहे थे। किसानों को बताया गया कि अगर वे संतुष्ट नहीं है तो उसकी अपील पर तहसील स्तरीय गठित समिति से मानक की जांच कराई जाएगी। खरीद केंद्र प्रभारी के शराब के नशे में होने का आरोप निराधार है। मंडी में एसडीएम न्यायिक मौजूद थे। इसकी जानकारी उनसे भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामस्वरूप, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed