Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers create ruckus over paddy not being weighed at procurement center

Pilibhit News: खरीद केंद्र पर धान न तौलने पर किसानों ने किया हंगामा

Wed, 18 Oct 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus over paddy not being weighed at procurement center
पूरनपुर। मंडी समिति के खरीद केंद्र पर किसान का धान न तौलने के विरोध में एकत्र हुए किसानों ने हंगामा किया। ऐसे में खरीद केंद्र प्रभारी खिसक गए। किसानों ने खरीद केंद्र के नमी मापक यंत्र को मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर जमा कर दिया।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर मानक के अनुरूप धान न होने का हवाला देकर किसानों को लौटाया जा रहा है। किसान नेता वीएम सिंह के समर्थक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को मंडी समिति में लगे आरएफसी के केंद्र नंंबर सात पर एक किसान दोपहर करीब ढ़ाई बजे धान लेकर बिक्री को पहुंचा।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि खरीद केंद्र प्रभारी ने तौल को कई टोकन लगे होने का हवाला देकर पहले धान तौलने से इन्कार कर दिया। बाद में बगैर डस्टर लगवाए धान को मानकविहीन बता किया। तब किसानों ने तौले गए धान की बोरियों से धान का मानक दिखाने को कहा। आरोप है कि तब खरीद केंद्र प्रभारी खरीद केंद्र से खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत ने इसकी शिकायत एएमओ और अन्य अफसरों से की। बाद में खरीद केंद्र के नमी मापक यंत्र को दूसरे खरीद केंद्र प्रभारी को साथ लेकर मंडी समिति कार्यालय में जमा करा दिया गया। साथ ही बुधवार को किसानों के सामने नमी मापक यंत्र देने को कहा। किसानों ने इसकी शिकायत अफसरों से की। साथ ही पोर्टल पर धान खरीद को टाल मटोल करने की शिकायत दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed