{"_id":"6769ab8dc21e880ae80ad1c2","slug":"farmers-create-ruckus-for-not-weighing-sugarcane-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127795-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना न तौलने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना न तौलने पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बीसलपुर। चीनी मिल के बरसिया केंद्र पर सोमवार को गन्ना न तौले जाने से नाराज किसानों ने तौल बंद कराकर एक घंटे तक हंगामा किया। मुख्य गन्ना अधिकारी ने किसानों को समझाकर तौल शुरू कराई।
किसान सहकारी चीनी मिल के बरसिया केंद्र के प्रभारी ने सोमवार को दोपहर 12 बजे पांच किसानों का गन्ना खराब बता कर तौलने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर केंद्र पर मौजूद सभी 32 किसानों ने तौल बंद कराकर हंगामा करना शुरू कर दिया था। सूचना मिलने के बाद पहुंचे मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने किसानों को समझाया।
उसके बाद किसानों ने हंगामा खत्म किया। तब जाकर गन्ने की तौल शुरू हो पाई। मुख्य गन्ना अधिकारी ने किसानों को सुझाव दिया कि वे लोग ताजा, जड़, मिट्टी और आगौला रहित गन्ना आपूर्ति करें। खराब गन्ना किसी भी हालत में न लाएं। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि कुछ किसानों ने हंगामा किया था। बाद में उन्हें समझाकर तौल शुरू करवा दी गई थी। संवाद