फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers can sell produce in the market now online

अब मंडी में किसान ऑनलाइन बेच सकेंगे उपज

Fri, 23 Sep 2016 11:34 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 जिले की तीनों मंडी समितियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना में शामिल कर लिया गया है। अब किसान अपनी उपज स्थानीय मंडी के अलावा प्रदेश की 66 मंडियों में ऑनलाइन बेच सकेंगे। 
विज्ञापन

भारत सरकार ने मंडी में अपनी उपज बेचने वाले किसानों को वाजिब मूल्य देने के लिए राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना शुरू की है। इस के तहत किसान स्थानीय मंडियों के अलावा प्रदेश की 66 मंडियों में ऑनलाइन अपनी उपज बेच सकते हैं।  
विज्ञापन

ऐसे होगी ऑनलाइन बिक्री
मंडी में आकर किसान अपनी उपज का ढेर लगाएंगे। इसके बाद उसका सैंपल लिया जाएगा। उसी के आधार पर ग्रेड तय किया जाएगा। ग्रेडिंग पर्ची को कंप्यूटर में ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इसे देख प्रदेश की 66 मंडियों के रजिस्टर्ड व्यापारी उपज खरीदने के लिए बोली लगा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा लाभ
अभी तक किसानों को स्थानीय मंडी में ही उपज बेचनी पड़ती थी। किसानों को बाहरी मंडियों के रेट की जानकारी नहीं होती थी, लेकिन ऑनलाइन बिक्री शुरू होने से किसान की उपज को स्थानीय व्यापारियों के अलावा अन्य जिलों के व्यापारी भी खरीद सकेंगे। इससे किसानों को अच्छा मूल्य मिलेगा।
व्यापारी करा रहे हैं रजिस्ट्रेशन
स्थानीय मंडी में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना को लेकर व्यापारियों के रजिस्टे्रशन शुरु हो गए हैं। जिससे जल्द ही किसानों की आने वाली धान की फसल की बिक्री ऑनलाइन शुरु होने की संभावना है। अब तक जिले के 150 व्यापारी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 

जिले की तीनों मंडी समिति पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर योजना में शामिल की गई हैं। ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-आक्शन हाल मंडी कार्यालय में ही बनाया जा रहा है। व्यापारियों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। जल्द ही कार्य शुरु की दिया जाएगा। इसके बाद क्रय केंद्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।  - मनीष सिंह, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed