{"_id":"764db0598ce98871d00a8090e082dda6","slug":"farmers-blew-mannequin-accountant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फूंका लेखपाल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फूंका लेखपाल का पुतला
घुंघचाई/शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश मेें फसलों के नुकसान
विज्ञापन
का ठीक से सर्वे न होने के विरोध में रविवार को गांव के एक स्थान पर एकत्र
हुए किसानों ने प्रदर्शन कर हल्का लेखपाल का पुतला फूंका। गांव दिलावरपुर
में मात्र कुछ किसानों को चेक वितरण के विरोध में भी किसानों ने हंगामा
किया।
बारिश के बाद फसलों के नुकसान को लेकर हल्का लेखपाल ने सर्वे किया था। प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि लेखपाल ने मौके पर न जाकर गांव के एक स्थान पर बैठकर सर्वे की खानापूरी की। आरोप है कि जिसके घर लेखपाल ने बैठकर सर्वे की औपचारिकता की, वह अब किसानों से अवैध वसूली कर रहा है। रूपये न देने पर सूची से उसका नाम कटवाने की धमकी दी जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
आक्रोशित किसानोें ने प्रदर्शन कर लेखपाल का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों मेें रामसागर, दीपक कुमार, रामकृष्ण, मुमताज अहमद, अजय शर्मा, विवेक अवस्थी, सत्य प्रकाश, भजन लाल, श्रीपाल, आनंद कुमार, रामभजन, अशोक, सतेेंद्र, शाहरुख अंसारी आदि थे। उधर, गांव दिलावरपुर में पीड़ित किसानों को शनिवार को चेक बांटे गए।
रविवार को कई किसानों ने मात्र कुछ किसानों को चेक देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा करने वालों में रामकुमार, लालाराम, दिनेश, ओमप्रकाश, श्यामवीर, रघुवीर, भगवानदास, नरायन लाल आदि थे।