फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers blew effigy of Dco

किसानों ने फूंका डीसीओ का पुतला

Thu, 07 May 2015 11:46 PM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
दियोरिया/पीलीभीत। Updated Thu, 07 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers blew effigy of Dco
गांव नौगवां संतोष के किसानों ने अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने पर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) के विरोध में प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।

गांव नौगवां संतोष के तमाम किसान बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और डीसीओ के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि डीसीओ की अनदेखी के चलते किसानों का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को काफी आर्थिक दिक्कत हो रही है। क्षुब्ध किसानों ने प्रदर्शन के बाद डीसीओ का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शन करने वालों में सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, रंजीत सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, उदय सिंह, विजय सिंह, नेम चंद्र, संतोष कुमार, राम मोहन सिंह, हरीश कुमार, नेमचंद्र, मनोहर लाल, रामपाल, झांझन लाल, सत्यपाल, जयकिशन सिंह, पुत्तू सिंह, श्रीकृष्ण, कृष्ण कुमार, विजय पाल सिंह, रामू, मनोज कुमार, हरपाल सिंह, रामसिंह, बबलू समेत तमाम किसान शामिल थे।
किसानों ने किया राजस्व
विभाग के विरोध में प्रदर्शन

बीसलपुर। गांव कनपरा के किसानों ने मुआवजा न मिलने पर गुरुवार को राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।
गांव कनपरा के तमाम किसान तहसील परिसर में जमा हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।

उनका आरोप था कि राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभी तक उनके गांव में हुई फसली क्षति का अभी तक आंकलन नहीं कराया है। इससे किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। आधा घंटे प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने इस संबंध में तहसीलदार नन्हे लाल को शिकायती पत्र दिया।

प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश कुमार, विनोद कुमार, रमेश चंद्र, मुकेश चंद्र, भगवान दास, रामबेटी, बहोरन लाल, बच्चू लाल, राजेंद्र कुमार, धर्मपाल, अशोक कुमार, रुकमणी देवी, आनंद प्रकाश, सरस्वती देवी, विशंभर दयाल, दिनेश कुमार, वेदप्रकाश, रमेश चंद्र और धर्मेंद्र कुमार समेत तमाम किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed