फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers are upset due to the wrong policies

गलत नीतियों के चलते परेशान हो रहे किसान

Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers are upset due to the wrong policies
कांग्रेस ने शुरू की किसान मांग यात्रा  - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
राहुल गांधी की किसान संदेश रथ यात्रा के बाद अब कांग्रेस की जिला स्तरीय किसान मांग रथ यात्रा शुरु हुई है। शहीद दामोदर पार्क से शुरू हुई इस यात्रा को जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार से शुरू हुई यात्रा चारों विधानसभाओं में भ्रमण कर न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस की नीतियों और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को गैस चौराहा स्थित शहीद दामोदर दास पार्क पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों का बुरा हाल है। सभा के बाद संदेश यात्रा प्रारंभ हुई। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 से 27 अक्तूबर तक संदेश यात्रा चारों विधानसभाओं में जाएगी। इसमें 15 से 17 तक शहर विधानसभा, 18 से 20 अक्तूबर तक बीसलपुर, 21 से 24 तक पूरनपुर और 25 से 27 तक बरखेड़ा विधानसभा में न्याय पंचायत स्तर तक जाएगी। यात्रा में आईसीसी आब्जर्बर आसिफ गफ्फार, प्रदेश महासचिव फूलमती सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष युसुफ कुरैशी, शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

मझोला। कांग्रेस की किसान मांग रथ यात्रा का कस्बे में स्वागत हुआ। गन्ना समिति परिसर में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों ने कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। यहां डॉ. मेंहदी हसन, जगमोहन, अनिल मिश्र, चंद्रशेखर, शकील नूरी, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed