फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer dies due to collision with Inspector's personal car

दारोगा की निजी कार की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 11 Oct 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to collision with Inspector's personal car
जिला अस्पताल में विलाप करतीं मृतक के घर की महिलाएं। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। असम हाईवे पर सकरिया के पास दोपहर में पैदल सड़क पार कर रहे किसान को दरोगा की टक्कर से टक्कर हो गई। दरोगा ने दुर्घटना के बाद घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद गायब हो गया। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। गजरौला थाने में अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर थाना के गांव पिपरिया करम निवासी 65 वर्षीय किसान गुरनाम सिंह सकरिया के पास साइकिल की मरम्मत कराने गए थे। मिस्त्री की दुकान पर साइकिल खड़ी करने के बाद वह पैदल सड़क को पार करने लगे। इसी दौरान पूरनपुर की ओर से आ रही बैगनआर गाड़ी ने टक्कर मार दी। बताया रहा है कि गाड़ी सेहरामऊ उत्तरी थाने में तैनात एक दारोगा की है। दुर्घटना के दौरान दारोगा गाड़ी में ही मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना होने के बाद दारोगा ने गंभीर रूप से घायल किसान को अपने गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर आया। यहां डाक्टरों ने किसान गुरनाम सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि दरोगा परिवार वालों के आने से पहले ही भाग गया था। इस पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद में परिवार वाले शांत हो गए हैं और पुलिस को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। देर शाम होने के कारण शव का रविवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। गजरौला इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के साले त्रिलोक सिंह की तहरीर पर वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस
दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों के हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। एएसपी, एडीएम, सीओ सिटी समेत बड़ी संख्या में फोर्स लगा दी गई। हालांकि मृतक के परिजनों ने बिना हंगामा के पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी के एक सब इंस्पेक्टर कर गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट के बाद पुलिसकर्मियों ने गुरुनाम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। परिवार वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed