{"_id":"670987cdffa083508f0ee464","slug":"farmer-dies-after-tractor-trolley-loaded-with-paddy-overturns-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123898-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से किसान की मौत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव बढ़ेपुरा में घटनास्थल पर लगी भीड़।स्रोत:ग्रामीण
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बढेपुरा में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबकर किसान की मौत हो गई।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाव बढेपुरा निवासी हरीराम ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राॅली से दोपहर करीब एक बजे धान भरवाकर घर लौट रहा था। खेत से निकलने के बाद रास्ते में एक घुमावदार मोड़ के समीप उसने जैसे ही ट्रैक्टर मोड़ा तो पहिया एक गहरे गड्ढे में पड़कर ट्रॉली सहित पलट गया।
ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। इस वजह से इस पर बैठे अन्य दोनों दूर जा गिरे जबकि ट्रैक्टर चला रहा विमलेश सीट के बीच में फंस गया। जरा देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने जब तक ट्रैक्टर सीधा किया तब तक विमलेश की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता हरिराम, भाई रविंदर कुमार, रामकृष्ण, बहन ममता देवी, पत्नी और मां का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
--
बाइक की चपेट में आकर किसान घायल
घुंघचाई। क्षेत्र के गांव कढ़ैया निवासी रविंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर को उसके पिता श्री राम खेत पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अर्जुन ने पिता को चपेट में ले लिया। उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद