{"_id":"6a908f4ba52ec7a9180fdc48","slug":"farmer-beaten-to-death-with-a-stick-after-intervening-to-stop-a-quarrel-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-955092-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: झगड़ा शांत कराने पहुंचे किसान की डंडे से प्रहार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: झगड़ा शांत कराने पहुंचे किसान की डंडे से प्रहार कर हत्या
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम रिश्ते के भाई और एक अन्य युवक के बीच हो रही मारपीट में बीचबचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल पर डंडे और हाथ में पहने कड़े से प्रहार कर दिया गया। गंभीर घायल रामपाल की कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता रामपाल के साथ घर में निर्माण कार्य कराने के लिए क्षेत्र के मिश्रयन गौटिया से रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव के पास जनसेवा केंद्र के निकट उनके रिश्ते के भाई सूरज और अनिल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। अनिल नशे की हालत में था। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। शिव कुमार और रामपाल दोनों को अलग कराने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर डंडे से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नाक से खून बहने लगा। लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद रामपाल बेटे के साथ घर चले गए। देर रात रामपाल की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
-- -
दो युवकों में हो रही कहासुनी और मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे रामपाल को चोट लगी थी। बाद में दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह रामपाल की मृत्यु की सूचना मिली। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
- नताशा गोयल, सीओ सदर