फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farewell to the district judge

ढोल नगाड़ों के साथ दी गई जिला जज को विदाई

Sat, 31 Oct 2015 11:21 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 31 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farewell to the district judge
जिला जज राजेंद्र कुमार शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। न्यायिक परिवार ने
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें विदाई थी। दोपहर को अधिवक्ताओं ने एक कार्यक्रम में उनके कार्यकाल की सराहना की।

फरवरी माह में जिला जज वीके मिश्रा को प्रोन्नति देकर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बनाया गया था। उसी के साथ हाईकोर्ट ने राजेंद्र कुमार को प्रमोशन देकर बरेली के अपर जिला जज से पीलीभीत का जिला जज बनाया। शनिवार को वह सेवानिवृत्त हो गए। शाम को न्यायिक परिवार ने ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें विदाई दी।

अधिवक्ता रामसनेही गौतम और अधिवक्ता ईश्वरदयाल पासवान की ओर से एक होटल में हुए कार्यक्रम में वकीलों ने जिला जज राजेंद्र कुमार को विदाई दी। उनके कार्यकाल की सराहना की।

जिला जज ने भी अधिवक्ताओं के मिले सहयोग का आभार जताया। जिला जज को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। दोशाला ओढ़ाया गया।

इस मौके पर एडीजे विनय कुमार, शिवमणि शुक्ला, जयप्रकाश पांडेय, सत्यप्रकाश, पंकज कुमार उपाध्याय, अहसान हुसैन, विजय कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार तोमर, एसीजेएम राजेश कुमार, डीएन सिंह, सुरेंद्र कुमार पासवान, सिविल जज मनोज कुमार, असगर अली, बार कौंसिल सदस्य पाचूराम मौर्य, बार एसोसिएशन अध्यक्ष किशनलाल, शिव शर्मा, सुरेंद्र मोहन, बाबूराम शर्मा, अवधेश मिश्रा, महेश शर्मा, राजीव त्रिपाठी, अभय कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

दूसरी ओर न्यायिक कर्मचारियों ने भी जिला जज को विदाई देकर स्मृति चिह्न दिया। इस अवसर पर कोर्ट मैनेजर शशिकांत सिंह, प्रभारी डीजीसी आरएच फरहान, आलोक बोहरा, अजीत सक्सेना, देवी प्रसाद, प्रवीण पांडेय, अरविंद जोशी, संजीव सक्सेना मौजूद रहे।
समारोह में दी गई स्थानांतरित जज को विदाई
बीसलपुर। मुंसिफ कोर्ट परिसर में शनिवार को हुए समारोह में अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित जज रामराज को विदाई दी और नवागत जज संजय सिंह का पुष्प मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

मुंसिफ कोर्ट के जज रामराज का तबादला गाजियाबाद हो गया है और उनके स्थान पर पीलीभीत से आए जज संजय सिंह ने योगदान कर लिया है।

शनिवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में स्थानांतरित जज को भावभीनी विदाई दी और नवागत जज का पुष्प मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में स्थानांतरित जज के कार्यकाल की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन


समारोह में मुंसिफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश सिंह, मुकुल मिश्रा, उपाध्यक्ष सत्यवीर मिश्रा, सह सचिव सुबोध मिश्रा, महेश चंद्र सक्सेना, विपिन सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, आयुष मिश्रा, मोहम्मद तारिक, सौरभ जौहरी, नितिन सक्सेना, अख्तर परवेज, धर्मेंद्र सिंह, रवि सक्सेना, सूरज प्रकाश गुप्ता, उमेश शुक्ला, अनुज कश्यप, वसीम सिद्दीकी, नरेंद्र प्रसाद सिंह, अनूप मिश्रा, अनिल मिश्रा, हरीकृष्ण दुबे और सुबनेश समेत अधिकांश अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed