फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family ID not made for 2803 disabled, government stopped pension

Pilibhit News: 2803 दिव्यांगों की नहीं बनी फैमिली आईडी, शासन ने रोकी पेंशन

Tue, 08 Aug 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Family ID not made for 2803 disabled, government stopped pension
पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने पेंशन लेने वाले सभी दिव्यांगों के लिए फैमिली आईडी अनिवार्य कर दी है। बिना इसके पेंशन खातों में नहीं भेजी जाएगी। शासन से आई सूची के बाद दिव्यांगजन कार्यालय से इसकी सूचना सभी ब्लॉकों को भेजी गई थी। इसके बाद भी अब तक 2903 दिव्यांगों की आईडी नहीं बन सकी है। शासन ने इनकी पेंशन रोक दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से विभिन्न श्रेणी के लोगों भरण-पोषण के लिए पेंशन दी जाती है। पेंशन में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब फैमिली आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना इसके किसी भी तरह की पेंशन जारी नहीं की जाएगी। फैमिली आईडी में पेंशनधारक के परिवार के सभी सदस्यों का पूरा विवरण, मोबाइल नंबर, लिंक आधार कार्ड नंबर और पता दर्ज होगा।
विज्ञापन

आईडी अनिवार्य होने के बाद पेंशन धारकों ने इसे बनवा शुरू कर दिया था, लेकिन जिले में दिव्यांग पेंशन का लाभ ले रहे 17613 पेंशन धारकों में से 2803 की आईडी अब तक नहीं बन सकी है। ऐसे में उनकी शासन ने तीन माह जून, जुलाई और अगस्त की पेंशन रोक दी है। फैमिली आईडी बनने के बाद ही पेंशन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन
शासन ने सभी पेंशन धारकों के लिए फैमिली आईडी अनिवार्य कर दी है। बिना इसके पेंशन नहीं आएगी। आईडी बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को भी पत्र भेजा गया है। - सुरेश कुमार मौर्य, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed