फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family created ruckus after death of woman in CHC Barkhera Pilibhit

Pilibhit News: डॉक्टर ने रेफर कर दिया महिला का शव, सीएचसी अधीक्षक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Feb 2023 01:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 01:20 PM IST
सार

बरखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार रात गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था। यहां प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Family created ruckus after death of woman in CHC Barkhera Pilibhit
अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार सुबह प्रसव के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि स्टाफ ने न सिर्फ इलाज में लापरवाही बरती, बल्कि मौत के बाद महिला को जिंदा बताते हुए शव को रेफर कर दिया। इससे गुस्साए परिजन ने शव सीएचसी पर सात घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान एसडीएम, सीओ व सीएमओ मौके पर पहुंच गए। शाम को सीएचसी अधीक्षक व दो स्टाफ नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने दिया।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव आमडार निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात पत्नी राजकुमारी को प्रसव पीड़ा हुई। रात करीब 11:30 बजे के बाद 108 एंबुलेंस से उसे लेकर बरखेड़ा सीएचसी पहुंचे और वहां भर्ती कराया। शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे प्रसव के बाद नवजात का जन्म हुआ। 
विज्ञापन


बाद में सुबह 8:30 बजे राजकुमारी की हालत बिगड़ने लगी। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स राधा सिंह व सुमन ने उपचार शुरू कर एक के बाद एक कई इंजेक्शन लगा दिए। हालत बिगड़ने पर परिजन भी घबरा गए। निजी अस्पताल में ले जाने की बात स्टाफ से कही, लेकिन स्टाफ हालत सही बताता रहा। कुछ देर बाद प्रसूता की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मौत की भनक लगते ही स्टाफ ने महिला को कागजों में रेफर कर दिया और एंबुलेंस मंगवाकर भेजने लगे। परिजन ने जब महिला को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक लोकेश गंगवार ने भी स्टाफ नर्स की पैरवी की। इससे परिजन नाराज हो गए। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। 

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। हंगामा बढ़ते देख सीओ मनोज कुमार, एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार भी सीएचसी पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने। परिजन सीएचसी अधीक्षक और दोनों नर्स पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। 

शाम करीब चार बजे पति की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक डॉ.लोकेश गंगवार व दोनों स्टाफ नर्स राधा व सुमन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों का आक्रोश कम हुआ। अफसरों की मौजूदगी बरखेड़ा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम होने तक एसडीएम, सीओ और सीएमओ अस्पताल परिसर में ही जमा रहे।

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि सामान्य डिलीवरी हुई थी। महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसके लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed