फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Families deprived of ownership rights over land recorded as forest land have appealed for redress.

Pilibhit News: वन भूमि में दर्ज जमीन से मालिकाना हक से वंचित परिवारों ने लगाई गुहार

Thu, 17 Sep 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Families deprived of ownership rights over land recorded as forest land have appealed for redress.
कलीनगर। पुनर्वास विभाग के माध्यम से बसाए गए हिंदू बंगाली विस्थापित परिवारों में कुछ लोग अब भी अपनी भूमि के मालिकाना हक से वंचित हैं। ग्राम पंचायत महाराजपुर के परिवारों ने वन मंत्री अरुण कुमार से मिलकर वन विभाग और अन्य श्रेणियों में दर्ज भूमि को अभिलेखों से निरस्त कराकर मालिकाना हक दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सरकार की ओर से विस्थापित परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान कई परिवारों को लाभ मिला, लेकिन कुछ परिवार अभी भी इससे वंचित रह गए हैं। इन परिवारों की भूमि वर्तमान में वन विभाग और अन्य श्रेणियों में दर्ज होने के कारण मालिकाना हक की प्रक्रिया में बाधा आ रही है। परिवारों का कहना है कि उन्हें पुनर्वास विभाग के माध्यम से यहां बसाया गया था। लंबे समय से भूमि पर रहने के बावजूद अभिलेखों में दर्ज स्थिति के कारण उन्हें भूमि का पूर्ण अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने वन मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर भूमि को वन विभाग के अभिलेखों से निरस्त कराने और पात्र परिवारों को मालिकाना हक दिलाने की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस दौरान अजय वैद्य, अंजन ढाली आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed