फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fake visa-passport and Donkey Route connection in Pilibhit

UP News: आतंकी कनेक्शन... फर्जी वीजा-पासपोर्ट और अब 'डंकी रूट'; यूपी के इस जिले में बड़े खेल का खुलासा

Tue, 18 Feb 2025 02:22 PM IST
मुकेश कुमार जितेंद्र अवस्थी, संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
जितेंद्र अवस्थी, संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2025 02:22 PM IST
सार

Pilibhit News: अमेरिका में अवैध तरीके से गए पीलीभीत जिले के पांच लोगों को वहां से वापस भेज दिया गया। इसी के साथ जिले में आइलेट संचालकों के काले खेल का खुलासा हो गया। आइलेट संचालक पुलिस के रडार पर आ गए हैं। 

विज्ञापन
Fake visa-passport and Donkey Route connection in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में खालिस्तान समर्थक आतंकियों से संबंधों व फर्जी वीजा-पासपोर्ट के खेल की शिकायतों के बाद अब पूरनपुर क्षेत्र से एक और नाम जुड़ गया... डंकी रूट। अवैध तरीके से अमेरिका में घुसपैठ के मामले में जिले के पांच नागरिकों का नाम सामने आने के बाद आइलेट संचालकों के इस काले खेल का भी खुलासा हो गया। पुलिस अब फर्जी वीजा के सहारे आतंकियों को बाहर भेजने के खेल के साथ ही डंकी रूट के कनेक्शन भी तलाश रही है। संचालित सभी आइलेट के संचालकों पर पुलिस की नजर है।

विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले तक जिले के अधिकांश लोग डंकी रूट का नाम तक नहीं जानते थे। यह कहां है और कैसे पहुंचा जाता है? इसकी जानकारी तो दूर की बात थी। अमेरिका से लौटाए गए पूरनपुर क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी गुरप्रीत के जिले में पहुंचने के बाद इस रूट की चर्चा जगह-जगह सुनी जाने लगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में स्पा सेंटर पर छापा: अंदर का माहौल देखकर दंग रह गई पुलिस, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मां-बेटा और गजरौला के एक गांव निवासी युवती के वापस आने पर डंकी रूट के नाम पर चल रहे खेल का खुलासा भी हो गया। माधोटांडा इलाके का एक अन्य युवक भी अमेरिका से वापस आ रहा है। अब खुलासा हो रहा है कि पूरनपुर क्षेत्र में संचालित आइलेट सेंटर और जालसाजों ने डंकी रूट से अमेरिका पहुंचाने के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ली। इसीलिए अब यह रूट और यहां से अमेरिका भेजने वाले जालसाज पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं। 

पूरनपुर में संचालित हैं 60 आइलेट
जिला मुख्यालय और आसपास जिलों में इतने आइलेट सेंटर नहीं हैं, जितने पूरनपुर में। पुलिस जांच के अनुसार पूरनपुर में करीब 60 आइलेट सेंटर हैं। इनका सत्यापन हो रहा है। संदिग्ध संचालकों की जांच से सभी में खलबली मची है। पिछले तीन दिन से कई आइलेट सेंटर बंद तो कुछ सूने पड़े हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट और अन्य स्थानों से जुटाई जाएगी जानकारी  
डंकी रूट के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र व दस्तावेज बनाकर खेल किए जाने के मामले में पुलिस अब दिल्ली एयरपोर्ट और अन्य स्थानों से भी जानकारी जुटाएगी। शिकायतों की जांच के बाद आतंकी कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं। आइलेट संचालकों और जालसाजों के खेल की कड़ी जोड़ी जा रही है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच हो रही है। 

घर पहुंची अमेरिका से लौटाई गई युवती
अमेरिका से वापस भेजी गई गजरौला क्षेत्र के गांव ग्रंट नंबर दो निवासी बलजीत कौर सोमवार सुबह घर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि शहर के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी निवासी मां-बेटा भी घर आ गए। लेकिन किसी के भी परिजन बोलने को तैयार नहीं हैं।

गजरौला क्षेत्र के गांव ग्रंट नंबर दो निवासी इकबाल सिंह की छोटी बेटी बलजीत कौर करीब तीन माह पूर्व डंकी रूट से अमेरिका गई थीं। बार्डर पर अमेरिकी सेना ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद शिविर में रखा गया। दो दिन पहले विमान से वापस भेज दिया गया। सोमवार सुबह बलजीत पीलीभीत पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed