फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fake invoice was made and sugarcane of canceled variety was sent to sugar mill.

Pilibhit News: फर्जी चालान बनाकर रद्द प्रजाति का गन्ना चीनी मिल को भेजा

Sat, 10 Feb 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Fake invoice was made and sugarcane of canceled variety was sent to sugar mill.
पूरनपुर। खरीद केंद्र पर गन्ना खरीदे बगैर तौल लिपिक ने फर्जी तरीके से चालान जारी कर चीनी मिल को अनधिकृत वाहन से रद्द प्रजाति का गन्ना भेज दिया। चीनी मिल यार्ड के निरीक्षण में घपलेबाजी पकड़ गई। चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक जगदीश प्रताप सिंह से गन्ना तौल लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जारी गन्ना सप्लाई पर्ची के अनुसार चीनी मिल को गन्ना न लाने पर किसानों के गन्ना से भरे वाहन लौटाए जा रहे हैं। मिल के टोकन गेट पर प्रजाति के अनुसार किसानों को गन्ना सप्लाई पर्ची भी थमाने का मामला प्रकाश में आया था। दूसरी ओर गन्ना खरीद केंद्रों से गन्ना न खरीदे बिना ही केंद्रों से खरीद दर्शाकर किसानों के खेतों से रद्द गन्ना वाहनों में भरवाकर चीनी मिल को भेजने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

गांव टांडा छत्रपति/कुवंरपुर गजरौला के गन्ना खरीद केंद्र पर तैनात तौल लिपिक गन्ना खरीद केंद्र से गन्ना न खरीदकर किसान के खेत से अनधिकृत वाहन में गन्ना भरवाकर चीनी मिल को भेज दिया। वाहन चालक को खरीद केंद्र से दिया जाने वाला चालान भी फर्जी दिया गया। चीनी मिल यार्ड में जांच के दौरान फर्जी चालान पर अनधिकृत वाहन से किसान के खेत से रद्द गन्ना भरकर भेजा जाना पकड़ा गया। चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक जगदीश प्रताप सिंह ने तौल लिपिक गांव जगतपुर निवासी गुरदास सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकृत वाहन और खरीद केंद्र पर खरीदा गन्ना भेजने का है प्रावधान
गन्ना खरीद केंद्रों पर खरीदे गए साफ-सुथरे, जड़, पत्ती अगौला रहित गन्ना खरीदने के साथ किसानों के वाहनों से उतरवाकर पंजीकृत परिवहन ठेकेदार पंजीकृत वाहनों से मिल को भिजवाने का प्रावधान है। इसके लिए गन्ना खरीद केंद्र से वैध चालान भी तौल लिपिक को ठेकेदार के वाहन चालक को देना होता है। गन्ना ढुलान को डीसीओ के समक्ष ईआरपी लाटरी सिस्टम से गन्ना ढुलान का ठेका होता है। ठेकेदार को अपने वाहनों का भी पंजीकरण कराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed