{"_id":"59513c244f1c1b28778b470f","slug":"facility-of-modern-investigation-not-found-in-district-hospital-after-five-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पांच माह बाद भी नहीं मिली आधुनिक जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पांच माह बाद भी नहीं मिली आधुनिक जांच की सुविधा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पांच माह बाद भी नहीं मिली आधुनिक जांच की सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में लोगों का सस्ता इलाज मुहैय्या कराने को सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है, लेकिन हीला हवाली के चलते गरीबों को इसका इलाज नहीं मिल रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की अत्याधुनिक तरीके से जांच को करीब चार माह पूर्व लाखों रुपये की मशीनें भेजी गई थी, लेकिन आज तक यह पैथोलॉजी के कमरे में बंद हैं। जिला पुरुष अस्पताल में करीब पांच माह पूर्व मरीजों को अत्याधुनिक जांच की सुविधा मुहैय्या कराने के लिए लाखों रुपये की जांच मशीनें भेजी गई थी। इन मशीनों को जिला पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी में स्थापित किया गया है। इन मशीनों के लगने के बाद मरीजों के खून की एक साथ 23 जांच आदि की सुविधा मिलने की बात कही जा रही है। शुरुआती दौर में आई मशीनों को लगाने में ही कई दिन बीत गए। इसके बाद कंपनी के इंजीनियरों द्वारा मशीनों को इंस्टाल भी कर दिया गया, लेकिन इसके बाद बिजली सप्लाई की समस्या आड़े आ गई। मार्च में काफी प्रयास के बाद बिजली सप्लाई की समस्या को भी दूर कर दिया गया। इन सबके बावजूद अभी तक यह जांच मशीनें मात्र शोपीस ही बनी हुई है। इसको लेकर जिला अस्पताल प्रशासन से जानकारी की गई तो पता चला कि पहले रीजेंट को लेकर समस्या आ रही थी। जो अब प्राप्त हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ अन्य जीचों की जरूरत है। जिसके अभाव में इन मशीनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा ने बताया कि पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में मशीनें इंस्टाल की जा चुकी है। कुछ अन्य जीचों की कमी है। जिनकी डिमांड भेजी गई है। जल्द ही अस्पताल में आधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन