फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   facilities of quarantine center

क्वारंटीन सेंटर में चावल नहीं मिले तो किया हंगामा

Sun, 17 May 2020 09:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
facilities of quarantine center
पीलीभीत। पुराना अस्पताल स्थित क्वारंटीन सेंटर में चावल न मिलने पर क्वारंटीन लोगों ने देर रात हंगामा किया। स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के समझाने पर वे माने।
विज्ञापन

शहर के पुराना जिला अस्पताल में बने नवनिर्मित सीएमओ कार्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां करीब 40 लोग इस समय ठहरे हुए हैं। शनिवार रात उन्हें खाने में रोटी-सब्जी दी गई थी। कुछ लोगों ने चावल की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी क्वारंटीन सेंटर पहुंच गई। पुलिस के समझाने के कुछ देर बाद हंगामा कर रहे लोगों ने खाना खा लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि रात में खाने में चावल देना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता था, इसलिए चावल नहीं पकाए गए थे। क्वारंटीन सेंटर के इंचार्ज एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने चावल देने की मांग करते हुए शोर-शराबा किया। पुलिस के समझाने के बाद सभी ने खाना खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed