{"_id":"17d75ebebe3629ba0fb973c7cc4f8ef3","slug":"faces-opposition-demonstration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया गन्ना विभाग के विरोध मेें प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया गन्ना विभाग के विरोध मेें प्रदर्शन
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Sun, 31 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों के तमाम गन्ना किसान शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में जमा हुए और गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अनदेखी के चलते समिति की गोदाम पर पिछले कई महीनों से खाद नहीं मिल रही है, जिससे किसानों को काफी दिक्कत हो रही है।
किसानों में गन्ना विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। पौन घंटे बाद किसानों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में रामगुलाम, रामेश्वर दयाल, बबलू, भगवत सरन, तेजपाल, नन्हे लाल, बाबूराम, लालाराम, भगवत सरन, रामप्रसाद, सीताराम और जयपाल समेत तमाम किसान शामिल थे।