{"_id":"68e953d2e15bbb85ea00d5a4","slug":"faces-lit-up-when-the-moon-appeared-karva-chauth-was-celebrated-by-looking-at-husbands-through-a-sieve-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-145794-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चांद निकला तो खिले चेहरे, छलनी से पतियों का दीदार कर किया करवा चौथ का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चांद निकला तो खिले चेहरे, छलनी से पतियों का दीदार कर किया करवा चौथ का पूजन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला काला मंदिर में पूजन करती सुहागिन महिलाएं। संवाद
पीलीभीत। शुक्रवार को करवा चौथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। महिलाएं दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम को छतों पर चांद के दीदार का इंतजार करती रहीं। जैसे ही आठ बजे चांद दिखाई दिया, उन्होंने छलनी से चांद का पूजन किया। आरती उतारी और पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
छलनी के माध्यम से चांद देखकर और आरती उतारकर पत्नियों ने अपने पतियों को तिलक किया। उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद दिन भर निर्जल व्रत रखने वाली महिलाओं ने पतियों के हाथ से जल पीकर व्रत खोला। इस अवसर पर पतियों ने अपनी पत्नियों को सदा सुहागिन और सुखी रहने का आशीर्वाद दिया।
त्योहार के दौरान छतों पर सजी-धजी विवाहित महिलाएं और उनके साथ पतियों की मौजूदगी ने पर्व का दृश्य अत्यंत मनोहारी बना दिया। करवा चौथ का यह पर्व न केवल भक्ति और परंपरा का प्रतीक है, बल्कि परिवार और वैवाहिक संबंधों में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का अवसर भी बनता है।
विज्ञापन
पूरनपुर। पति की दीर्घायु की कामना का व्रत सुहागिनों ने परंपरागत ढंग से मनाया। चंद्रदेव और पति के दर्शन कर पूजा की। पर्व को लेकर घरों में पकवान बनाए गए। बाजार में खरीदारों की भीड़ रही।
बीसलपुर। सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को देर शाम करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया। व्रत रहकर चंद्रमा की पूजा की। उसके बाद अपने पतियों का पूजन किया। नगर के अलावा माधवपुर, पिपरिया संजरपुर, जसौली, दिवाली, टिकरी, भड़रिया, चुरा सकतपुर, खरगापुर, खननका, अमृता खास, परसिया, मानपुर, ईंटगांव, बमरोली, भीकमपुर और बोनी आदि स्थानों पर भी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व के सिलसिले में बाजारों में साड़ियों, चूड़ियों, चूरा, करवा, करवा चौथ के कैलेंडर की खूब बिक्री हुई।
कहीं सेल्फी तो कहीं एकत्र होकर महिलाओं ने खिचवाएं फोटो
करवा चौथ पर महिलाओं में फोटो खिंचवाने को लेकर भी उत्साह देखने को मिला। मंदिरों व छतों पर कहीं महिलाएं सेल्फी तो कहीं एकत्र होकर फोटो खिंचवाते हुए देखी गईं।