फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eyelet operators did not deposit fees, sent couple back from England

Pilibhit News: आईलेट संचालकों ने जमा नहीं की फीस, इंग्लैंड से दंपती को वापस भेजा

Thu, 10 Jul 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eyelet operators did not deposit fees, sent couple back from England
पूरनपुर (पीलीभीत)। 16.50 लाख रुपये लेकर इंग्लैंड भेजे गए लखीमपुर जिले के थाना फूलबेहड़ के गांव लखहा निवासी दंपती की आइलेट संचालकों ने फीस नहीं जमा की। इससे दंपती को इंग्लैंड से वापस भेज दिया गया। लौटने पर रुपये वापस मांगने पर 5.50 लाख रुपये का चेक दिया गया। आरोप है कि बाद में पीड़ित को मुकदमे में फंसाने और जान से मरवा देने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आईलेट सेंटर संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ के गांव लखहा निवासी गुरप्रीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसे और उसकी पत्नी सिमरन कौर को ग्लोबल गेटवे अर्बन इंपोरियम के संचालकों ने 16.50 लाख रुपये लेकर इंग्लैंड भेजा था। इस दौरान आइलेट संचालकों ने उसकी पत्नी सिमरन कौर का एक खाता नगर के एक बैंक में खुलवाया था।
विज्ञापन

हस्ताक्षर कराकर उसकी पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया। इंग्लैंड पहुंचने पर पता चला कि उसकी पत्नी की फीस आइलेट सेंटर संचालकों ने जमा ही नहीं की है। इससे दोनों को इंग्लैंड से वापस भारत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईलेट सेंटर संचालकों से फीस जमा न करने को लेकर बात की गई। इस पर रुपये वापस करने का आश्वासन देने के साथ 5.50 लाख रुपये का चेक भी 24 मार्च को दिया गया। शेष रुपये बाद में देना तय हुआ। चेक देते समय बताया गया कि जब खाते में रुपया जमा किया जाए, तब ही चेक लगे।
आरोप है कि बाद में खाते में रुपये डालने को लेकर आरोपी टाल मटोल की गई। 18 अप्रैल को आईलेट संचालक मलकीत ने रुपये डालने से भूलने की बात कही। कहा कि अगर चेक को खाते में लगाया तो उसकी पत्नी और पिता के चेक भी उसके पास रखे हैं। वह भी उन चेकों को खाते में लगाकर उसके परिजनों को मुकदमे में फंसा देगा। विरोध करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।

कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर ग्लोबल गेटवे अर्बन इंपोरियम के संचालक घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी मलकीत सिंह और हिमांशु पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed