फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Explanation of two including Barahi Ranger summoned, one watcher removed

बराही रेंजर समेत दो का स्पष्टीकरण तलब, वन वॉचर को हटाया

Fri, 11 Dec 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Explanation of two including Barahi Ranger summoned, one watcher removed
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल में कच्ची शराब बनाने के मामले में हुई जांच के बाद बराही रेंजर समेत एक वन दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले में एक वन वॉचर की संलिप्तता मिलने पर उसे हटा दिया है। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक, इस मामले में कार्रवाई जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

तराई के इस छोटे से जिले में कच्ची शराब बनाने का धंधा कई जगह चल रहा है, मगर अब धंधेबाजों ने पकड़ में आने से बचने के लिए जंगल का सहारा लिया है। कच्ची शराब बनाने वाले धंधेबाज जंगल के उस निर्जन स्थान को चुनते हैं जो आबादी क्षेत्र से दूर हो और जहां बड़े वाहनों की आवाजाही न हो सके। इन दिनों कच्ची शराब बनाने वालों के लिए टाइगर रिजर्व की बराही रेंज खासी मुफीद साबित हो रही है। इसी माह की शुरूआत में जंगल में कच्ची शराब बनाने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

यह वीडियो टाइगर रिजर्व की बराही रेंज की सिमरा बीट का होना बताया गया था। मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो अगले ही दिन टाइगर रिजर्व प्रशासन ने प्रशिक्षु डीएफओ विकास नायक के साथ टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। बताते हैं कि जांच टीम को मौके पर शराब बनती हुई तो नहीं मिली, मगर कच्ची शराब बनाने के कुछ साक्ष्य जरूर मिले। इस मामले में एक वन दरोगा और एक वन वॉचर की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल को सौंप दी। डिप्टी डायरेक्टर ने बराही के रेंजर दिनेश कुमार गोयल और वन दरोगा सियाराम का स्पष्टीकरण तलब किया है, जबकि वन वॉचर की संलिप्तता पर उसे हटाया दिया गया है। टाइगर रिजर्व प्रशासन के मुताबिक इस मामले में अभी कार्रवाई चल रही है।
गुड्डू मेरी भट्ठी बचा लेना
बराही रेंज की सिमरा बीट में कच्ची शराब बनाने के मामले की जांच करने प्रशिक्षु डीएफओ को टीम के साथ भेजा गया था। बताते हैं कि जैसे ही टीम सिमरा वन चौकी पर पहुंची। टीम ने वन दरोगा सियाराम और वन वॉचर गुड्डू का फोन कब्जे में ले लिया और कच्ची शराब बनाने वाले स्थान की ओर रवाना हो गए। इसी बीच कब्जे में लिया गया एक मोबाइल फोन घनघना उठा और जैसे ही कॉल रिसीव की गई तो दूसरी तरफ से कॉल करने वाले ने जल्दबाजी में वन वॉचर गुड्डू का नाम लेते हुए कहा कि गुड्डू मेरी भट्ठी बचा लेना। इस पर टीम का शक और भी गहरा गया। हालांकि मौके पर चंद साक्ष्य ही मिल सके।

बराही रेंज में कच्ची शराब बनाने के मामले में जांच की गई थी। अभी बराही रेंजर और वन दरोगा सियाराम का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वन वॉचर की संलिप्तता मिलने उसे हटा दिया गया है। फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed