फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Expired, also could not be half CHC Building

समय सीमा समाप्त, आधा भी नहीं बन सका सीएचसी भवन

Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Expired, also could not be half CHC Building
समय सीमा समाप्त, आधा भी नहीं बन सका सीएचसी भवन
माधोटांडा स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण समय सीमा समाप्त होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। आलम यह है कि कई महीने से यहां निर्माण कार्य से जुड़ा एक व्यक्ति भी नहीं पहुंचा। इससे लोगो को सीएचसी से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। माधोटांडा में मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट योजना के तहत दो वर्ष पूर्व सरकार ने सवा तीन करोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण की स्वीकृति दी थी। निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम से जुड़ी कार्यदायी संस्था को दी गई। शुरुआती दौर में तो कार्य तेज हुआ लेकिन धीरे-धीरे कार्य की रफ्तार थमती गई। बताते हैं कि निर्माण के कुछ समय बाद मुख्य भवन का प्रथम तल टपकने लगा। इस दौरान लोगों ने घटिया निर्माण साम्रगी प्रयोग किए जाने की शिकायत विधायक से की थी। इधर सीएचसी मुख्य भवन का आधा भाग भी पूरा नहीं बन पाया है। डाक्टरों सहित अन्य स्टाफ  के आवास व एक वाटर टैंक का भी निर्माण होना शेष है। यह हाल तब है जब निर्माण कार्य की समय सीमा समाप्त हुए करीब एक वर्ष बीत चुका है। वहीं निर्माण कार्य भी साल भर से ठप है। बताते है कि यहां न तो विभाग का जेई या ठेकेदार आ रहा है और न कोई अधिकारी। मात्र ठेकेदार का एक चौकीदार यहां रखवाली कर रहा है। उसका कहना है कि बजट न मिलने के चलते काम रुका है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की समुचित व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के गंभीर मरीजों को तहसील या जिला मुख्यालय ले जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

बजट की दिक्कत के चलते निर्माण बंद है। विभाग व क्षेत्रीय विधायक की ओर से बजट समय से प्राप्त हो, इसको लेकर प्रयास किए गए। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। 
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed