फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Except tanker escaped animal smuggler

टैंकर छोड़कर भाग निकले पशु तस्कर

Sun, 13 Dec 2015 11:57 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 13 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस के पीछा करने पर चालक अपने साथियों सहित गांव पिपरा नंबर दो के पास टैंकर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने टैंकर से 21 पशु जीवित और दो पशु मृत अवस्था में बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेजा है।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रविवार की तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि पशुओं से भरा एक टैंकर पूरनपुर की ओर से पीलीभीत की तरफ आ रहा है। सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने पूरनपुर गेट और आसाम पुलिस चौकी पर चेकिंग शुरू की। भोर करीब पांच बजे तेज रफ्तार आ रहे टैंकर को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पहले रफ्तार कम की, लेकिन बाद में रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन

इस पर वायरलैस पर संदेश प्रसारित कर अन्य थानों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया। इधर पुलिस को पीछा करते देख चालक ने गांव पिपरा नंबर दो के पास टैंकर छोड़ दिया और अपने साथियों के साथ भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और उसके साथियों को तलाश किया, लेकिन घना कोहरा और खेतों में खड़े गन्ने का लाभ उठाकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर जब तलाशी ली गई तो उसके अंदर 21 पशु जीवित और दो पशु मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता व वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed