फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even today tempo is the only means of travel on Madhotanda-Puranpur route

Pilibhit News: आज भी माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग पर टेंपो ही यात्रा का एकमात्र साधन

Mon, 24 Jun 2024 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Even today tempo is the only means of travel on Madhotanda-Puranpur route
माधोटांडा कस्बे में यात्रियों के इंतजार में खड़े टेंपो।संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व स्थित होने के कारण पर्यटन स्थल के रूप में पहचान रखने वाले माधोटांडा क्षेत्र के लोग डग्गामार वाहनों के सहारे जोखिम भरा सफर तय करने को मजबूर हैं। अधिकतर मार्गों पर डग्गामार वाहन ही संचालित किए जा रहे हैं। पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर तो यात्रा के लिए टेंपो ही एकमात्र साधन हैं। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं, लेकिन अफसर जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बे की आबादी 50 हजार है। इसके साथ ही आसपास के करीब छह गांवोंं के लोग भी जरूरी काम के लिए 12 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर पूरनपुर जाते हैं। रोजाना हजारों लोगों का पूरनपुर आना-जाना होता है। स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने के लिए भी अधिकतर विद्यार्थियों को पूरनपुर जाना पड़ता है। जो इसी मार्ग से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कई सालों से एक भी रोडवेज की बस संचालित नहीं हो रही है। इसका फायदा डग्गामार वाहन संचालक उठाते हैं। इस मार्ग पर इस समय 20 से अधिक टेंपो संचालित हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि टेंपो संचालक मनमाना किराया वसूलने के बाद भी यात्रियों को सुविधा नहीं दे पाते। ऐसे में यात्रा जोखिम भरी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर गर्मी के दिनों में शाम सात बजे के बाद कोई वाहन नहीं मिलता तो सर्दियों में शाम पांच बजते ही वाहन नदारद हो जाते हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी होती हैं। हर साल टेंपो पलटने से यात्रियों के घायल होने की घटनाएं भी होती हैं।
--
पर्यटन स्थल घूमने आने वाले भी होते हैं परेशान
माधोटांडा क्षेत्र में चूका के अलावा बाइफरकेशन, सप्तसरोवर और शारदा सागर डैम भी है। ऐसे में इन स्थलों का भ्रमण करने के लिए अक्सर दूरदराज से लोग आते हैं। ऐसे में अस्थायी साधनों से आने वाले सैलानियों को पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

--
पूरनपुर से माधोटांडा होते हुए खटीमा तक परिवहन निगम ने रूट सर्वे कर लिया था। यहां पर जल्द बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से नियमित रूप से इस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। अगर कोई डग्गामारी कर रहा है तो सख्त कार्रवाई होगी।

-वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed