{"_id":"6547d009060d236ec20f2296","slug":"even-though-there-is-an-overhead-tank-the-residents-of-kanshi-ram-colony-are-yearning-for-water-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-7096-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओवरहेड टैंक है फिर भी पानी के लिए तरस रहे कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओवरहेड टैंक है फिर भी पानी के लिए तरस रहे कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में खराब पड़ा बाल्ब । स्रोत - कॉलोनी वासी
पीलीभीत। आवास विकास में कांशीराम कॉलोनी के दूसरी और तीसरी मंजिल के लोग बरसों से पानी के लिए तरस रहे है। ऐसा तब है जबकि वहां जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक भी बना हुआ है। ऐसे में दोनों मंजिलों के लोगों को सुबह के समय पानी भरने के लिए बाल्टियां लेकर नीचे तक की दौड़ लगानी पड़ती है। बावजूद इसके जिम्मेदार लोग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे।
कांशीराम कॉलोनी के लोगों के सामने कई समस्याएं बनी हुई हैं। यहां पर जहां साफ- सफाई की व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पा रही तो वहीं सबसे बड़ी समस्या 240 आवासों में रहने वालों लोगों की जलापूर्ति की है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर पानी ही नहीं पहुंचता। ऐसे में लोगों को सुबह के दैनिक काम निपटाने के लिए नीचे बाल्टी लेकर आना पड़ता है। समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में कहा गया, लेकिन इस पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बाशिंदों का कहना है कि लीकेज के कारण यह समस्या बनी हुई है। यदि लीकेज सही कर दी जाए तो समस्या का कुछ हद तक समाधान हो जाएगा।
खराब पड़े हैं इंडिया मार्का हैंडपंप
कॉलोनी के लोगों को शुद्ध पानी के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप भी लगाए गए हैं। इसमें करीब चार नल खराब चल रहे हैं। उनको अब तक ठीक ही नहीं किया गया है। ऐसे में जहां लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है तो वहीं नीचे आने पर नल से भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
कॉलोनी में बने मकानों में दूसरी और तीसरी मंजिल पर पानी कई माह से नहीं जा रहा है। ऐसे में सुबह के समय लोगों को पानी लेने के लिए नीचे जाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।- सुरेश शर्मा
पानी की समस्या को लेकर डीएम के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष से भी कई बार कहा गया। यहां से मात्र आश्वासन ही मिला है। अब तक समाधान के लिए किसी ने प्रयास ही नहीं किया है। यह समस्या लीकेज के कारण बनी हुई है।- मनीष शर्मा
जलापूर्ति की समस्या को लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता को निस्तारण के लिए कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि इसे जल्द ही ठीक कराया जाए।- प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम